मोतिहारी, अप्रैल 11 -- रामनारायण, हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के घीवाढार गांव में दो दिन पूर्व दहेज हत्या मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। पुलिस ने मृतका के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मृतका घीवाढार गांव के सर्वेश कुमार सिंह की पत्नी निशा देवी थी। इस संबंध में पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरवा गांव निवासी रामजी तिवारी ने हरसिद्धि थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 में उन्होंने अपनी पुत्री निशा की शादी घीवाढार गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सर्वेश कुमार सिंह से की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और शहर में जमीन की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होन...