विवाहिता की हत्या में पति व ननद के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मैनपुरी, जुलाई 27 -- ग्राम नगला देवजीत में बीते रात विवाहिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी गई थी। देर रात मायके में मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सोमवार को पुलिस ने हत्या के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर मृतका के पति व ननद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। हालांकि लोगों की मारपीट से घायल पति का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। ग्राम नगला झाल निवासी नवनीत ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन नीतू का विवाह 2012 में ग्राम नगला देवजीत निवासी बीएसएफ जवान संजेश यादव के साथ हुआ था। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर सो गया BSF जवान; मां का शव देख बेटे की निकली चीख, मामूली विवाद में काट डाला आरोप लगाया कि संजेश उसकी बहन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था और कई बार मारपीट कर चुका था। जिसका बहन द्वारा मुकदमा भी दर्ज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.