विवाहिता की हत्या में देवर आरोपी समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
शामली, अगस्त 22 -- थाना क्षेत्र के मोहल्ला खेल में विवाहिता गुलिस्ता उर्फ गुल्लो की धारदार हथियार से हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर मुख्यारोपी देवर समेत पति व छह लोगों पर खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कैराना निवासी शेरदीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पुत्री गुलिस्ता उर्फ गुल्लो की शादी करीब छह वर्ष पूर्व मोहल्ला खेल निवासी उमर के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे हैं। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए गुलिस्ता का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। मृतका ने कई बार मायके पहुंचकर परिजनों को इसकी जानकारी दी थी। 18 अगस्त को उमर गुलिस्ता को लेने मायके आया था। आरोप है कि उसने पांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.