बगहा, जून 18 -- मैनाटाड़,एक प्रतिनिधि। नेपाल में करीब पांच महीने पहले ब्याही गई इनरवा बाजार की एक लड़की की दहेज के लिए मंगलवार की रात में हत्या करने का आरोप मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया है। आरोप है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को घर में टांग दिया गया है।मृतका इनरवा बजार निवासी असरफ मियां की बीस वर्षीय पुत्री खूशबू खातुन थी। उसकी शादी 19 जनवरी को नेपाल के परसा जिला स्थित श्रीपुर चौकी के समीप राधेमाई नगरपालिका में हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में एक नेपाली बाइक और तीन लाख नेपाली रुपये की मांग होने लगी। यह भी पढ़ें- विवाहिता की हत्या में एफआईआर मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने की धमकियां दी जाती थीं। परिजनों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए छह बार पंचायती...