विवाहिता की हत्या में आरोपी सास एवं पति गिरफ्तार
मऊ, जून 15 -- विवाहिता की हत्या में आरोपी सास एवं पति गिरफ्तार दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत मोलनापुर के मनपरवा में बीते बुधवार को नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में अपने कमरे में फांसी के फंदे पर लटकता शव मिला था। इस मामले में बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह निवासी व मृतका के पिता जितेन्द्र सिंह ने मधुबन थाने में दहेज़ उत्पीड़न तथा गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में रविवार की सुबह आठ बजे मोलनापुर गांव से क्षेत्राधिकारी अंजनी कुमार पांडेय के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कारवाई की। गठित टीम गांव में दबिश देकर आरोपी सास तथा पति को घर से गिरफ्तार कर थाने लाया। साथ ही संबंधित धाराओं में कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.