हाजीपुर, जून 8 -- महिसौर थाना के महिसौर गांव स्थित वार्ड संख्या 12 में एक विवाहिता के ससुराल में ससुराल वालों द्वारा विवाहिता की हत्या कर शव गायब कर दिए जाने मामले में मृतका के भाई ने 13 लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में मृतका के भाई राजापाकर थाना के बखरी बराई गांव निवासी मनोज कुमार राय ने मृतका के ससुराल महिसौर के नंदकिशोर राय उर्फ पप्पू राय, नवल किशोर राय, उर्मिला देवी, उपेंद्र राय, रूबी देवी, रिंकी देवी, सुभाष राय, सुरेंद्र राय, अशोक राय, मनोज राय, संजय राय एवं महुआ थाना के चकोली निवासी अरविंद राय तथा बैजू राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने उनकी बहन रीता देवी को शुक्रवार की देर रात हत्या कर साक्ष्य छुपाने की नीयत से शव को गायब कर दिया। यह भी पढ़ें- हत्या के पांचवें दिन विवा...