जहानाबाद, जुलाई 5 -- रतनी, निज संवाददाता। परसबिगहा थाना क्षेत्र के झुनाठी गांव में विवाहिता शीतल कुमारी की संदेहास्पद मौत मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृतका की मां सह झारखंड जिले के भूसंडा थाना अंतर्गत भुलीडीह गांव निवासी राधा देवी के आवेदन पर दहेज प्रताड़ना को लेकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए मृतका के पति लक्ष्मण कुमार, सास संगीता देवी सहित 6 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

मामले का विवरण दर्ज प्राथमिकी में सूचक ने उल्लेख किया है कि मेरी बेटी की शादी दो वर्ष पूर्व लक्ष्मण कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज के अनुसार धूमधाम से किया गया था। शादी के वक्त औकात से बढ़-चढ़कर दान दहेज भी दिया गया था। हालांकि शादी के बाद कुछ समय तक सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा था। मेरी बेटी का एक साल का एक पुत्र भी है। इधर कुछ दिन पहले से एक झुमका की ...