साहिबगंज, अप्रैल 3 -- उधवा(फॉलोअप)। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर मजीद टोला की विवाहिता की हत्या मामले में पुलिस को कथित आरोपी पति की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस को अंदेशा है कि वह मुंबई भाग गया है। पता चला है कि मुंबई में वह काम करता है। बीच में छुट्टी पर घर आया था। पुलिस उसकी तलाश में सघन छापेमारी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर नदी किनारे से बीते गुरुवार को दिन में विवाहिता संतरा खातून का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ था। मृतका की मां रेखा बीवी का आरोप है कि बीते 31 मार्च की रात करीब 11 बजे उसका दामाद राहुल शेख गंगा से पानी लाने के बहाने उसकी पुत्री को साथ लेकर गया था। रात को काफी देरतक जब उसकी पुत्री घर नहीं लौटी तो दामाद से फोन पर पूछने पर बताया कि उसे घर भेज दिया है। उसी समय से पुत्री ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.