विकासनगर, मई 4 -- सेलाकुई थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में फरार आरोपी पति को रविवार रात को गिरफ्तार कर लिया है। उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के रडा बाजार निवासी आरिफ ने 21 अप्रैल को अपनी पत्नी शाहीन बानो की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। उसने हत्या को बीमारी से हुई मौत दिखाने के लिए झूठी कहानी गढ़ी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से गला घोंटकर हत्या करने का खुलासा हुआ। थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया आरोपी ने अपनी पत्नी की हत्या दहेज में मोटरसाइकिल न मिलने और अन्य व्यक्ति से बात करने के शक में की थी। मृतका के पिता लाल मोहम्मद ने एक मई को थाने में तहरीर देकर बेटी की हत्या की आशंका जताई थी। बताया कि साल 2025 में शादी के बाद से ही आरोपी उसकी बेटी से दहेज में बाइक की मांग कर रहा था। घटना के दिन आरोपी ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.