गौरीगंज, मार्च 17 -- अमेठी, संवाददाता। बीते रविवार की रात गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे डींगुर मजरे सराय हृदयशाह में मायके में आई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त डंडा व बाइक बरामद कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अवैध संबंधों के शक में पति ने डंडे से वार कर पत्नी की हत्या कर दिया था। विधिक कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया। एसपी ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार देने की घोषणा की है। पूरे डींगुर निवासी सोमई की 27 वर्षीय पुत्री रेखा होली के पर्व पर ससुराल से मायके आई थी। बीते सोमवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर गेहूं के खेत में मिला था। मृतका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्जकर पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.