पीलीभीत, जून 16 -- बिलसंडा। रामपुर अमृत गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- विवाहिता की मौत मामले में पति सहित तीन पर केसमामले की पृष्ठभूमि थाना क्षेत्र के गांव बेहटी के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बेटी प्रीति देवी की शादी 11 मई 2025 को बिलसंडा थाना क्षेत्र के गांव रामपुर अमृत निवासी वीरेंद्र कुमार से हुई थी। शादी में सामर्थ्य अनुसार दान दहेज दिया गया। आरोप है कि ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित कर रहे थे।दहेज को लेकर विवाद पिता ने आरोप लगाया कि शादी के वक्त बाइक मांगी गई। गरीब परिवार ने 70 हजार नगद जमा कर किश्तों पर बाइक दिलाई थी। 18 माह की किश्त से 11 किश्त ...