सहारनपुर, अप्रैल 8 -- बडगांव में विवाहिता की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को पति को गिरफ्तार किया है। उधर मृतका के मायके के लोगों ने थाने पहुंचकर सभी नामजद आरोपियों को जेल भेजने की मांग की। कस्बा बड़गांव में मंगलवार को विवाहिता प्रीति पत्नी नितिन की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। मृतका के भाई जितेंद्र निवासी पहाड़पुर की शिकायत पर पर पुलिस ने मृतका के पति नितिन, सास रोशन , ससुर राकेश ,जेठ प्रवेश व देवर विशाल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस द्वारा आरोपी पति नितिन को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रो के अनुसार पुलिस आरोपी मृतका के ससुर व जेठ को हिरासत में लेकर पुछताछ कर रही है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि आरोपी पति नितिन को गिरफ्तार किया गया है।उधार मृतका के मायके पहाड़पुर निवासी दर्जनों ग्रा...