विवाहिता की हत्या के प्रयास में ससुर को जमानत
नोएडा, सितम्बर 21 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला अदालत ने रबूपुरा क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या के प्रयास से जुड़े मामले में आरोपी ससुर मोहम्मद अली को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। दरअसल, वादी जुबैर ने 18 जुलाई 2026 को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी पुत्री जुबैदा का विवाह 25 अप्रैल 2025 को दिल्ली निवासी फैसल के साथ हुआ था। शादी में करीब 21 लाख रुपये खर्च किए गए थे। शादी के बाद से ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज के रूप में 10 लाख रुपये और एक प्लॉट की मांग को लेकर पुत्री को प्रताड़ित करता रहा। मांग पूरी न होने पर पति, देवर और ससुर ने उसे दिल्ली घुमाने के बहाने गाड़ी में बैठाकर यमुना एक्सप्रेसवे के सर्विस रोड स्थित रौनीजा अंडरपास ले जाकर हत्या की साजिश के तहत हमला किया। यह भी पढ़ें- दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.