पीलीभीत, अक्टूबर 1 -- पीलीभीत। विवाहिता की हत्या के मामले में आरोपित पति धीरज सिंह की नियमित जमानत याचिका जनपद एवं सत्र न्यायाधीश रविंद्र कुमार ने सुनवाई के बाद खारिज कर दी। न्यायालय ने मामले को गंभीर प्रकृति का पाया।

शादी की पृष्ठभूमि अभियोजन के अनुसार करेली थाना क्षेत्र के ढकिया जलालपुर निवासी धीरज सिंह के साथ सहदेव सिंह की पुत्री स्वेता सिंह की शादी 25 अप्रैल 2026 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में सोने की चेन और दो लाख रुपये की मांग को लेकर स्वेता के साथ मारपीट करते थे। पुत्री के बताने पर सहदेव सिंह ने कई बार उसके ससुराल वालों को समझाया।

हत्या का मामला आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुराल वालों ने स्वेता के साथ मारपीट की और उसे फांसी पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। वादी की तहरीर पर पुलिस ने 20 ज...