साहिबगंज, अप्रैल 6 -- उधवा। राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी प्राणपुर में बीते गुरुवार की दोपहर नदी किनारे से एक विवाहिता का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हुए चाकू को भी बरामद कर लिया गया है। यह जानकारी राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने यहां पत्रकारों को दी है। उन्होंने बताया कि इस घटना के उद्भेदन के लिए एसपी अमित कुमार सिंह ने उनके नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया था। गुप्त सूचना व तकनीकी सहायता से उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी राहुल शेख ने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। राहुल शेख को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। छापेमारी दल में एसडीप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.