विवाहिता की हत्या का प्रयास करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
हापुड़, अगस्त 25 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला गद्दापाड़ा निवासी फरहा ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें बताया गया कि 17 दिसंबर 2018 को उसका निकाह मेरठ के मोहल्ला पिलोखड़ी थाना लिसाड़ी गेट निवासी फैसल के साथ हुआ था। निकाह में पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा दान दहेज दिया था और करीब 30 लाख रुपये खर्च किये थे। ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज में 20 लाख रुपये व कार की मांग की गई। वर्ष 2024 में उसे एक लड़की पैदा हुई थी, जो पैदा होते ही बीमार थी। आरोपियों ने पुत्री का इलाज नहीं कराया और परेशान किया। आए दिन मारपीट करने लगे। पीड़िता ने बताया कि 18 अगस्त 2026 की शाम को उसके पति प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.