बागपत, दिसम्बर 28 -- धनौरा टीकरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक आठ माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके वालों ने ससुरालियों पर पिटाई कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। धनौरा टीकरी गांव निवासी आशीष की पत्नी कनक उर्फ कमल 27 वर्ष की शनिवार रात करीब 11 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि कनक की उसके ससुरालियों ने पिटाई कर हत्या कर दी। सूचना मिलने पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोघट थाने पहुंची मृतका की मां रेखा, भाई रवि, भांजी तनु ने पुलिस को बताया कि कनक उर्फ कमल निवासी परासौली थाना बुढ़ाना मुजफ्फरनगर की शादी 10 नंवबर 2024 को आशीष निवासी धनौरा टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.