मुजफ्फर नगर, सितम्बर 26 -- मुजफ्फरनगर। थाना छपार क्षेत्र के ग्राम रामपुर में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। मीना की शादी 15 मार्च 2021 को आशु पुत्र सोमपाल निवासी रामपुर थाना छपार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा था। 24 सितंबर को परिजनों को सूचना मिली कि ससुराल में उसकी मृत्यु हो गई है, जिसके बाद आरोपी पति द्वारा फोन पर धमकी देने का भी आरोप लगाय है। घटना की सूचना पाकर भाकियू क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वालिया और जिलाध्यक्ष पंकज सहरावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने सीएमओ और थाना प्रभारी से वार्ता कर शव का निष्पक्ष पो...