हाथरस, अगस्त 3 -- हाथरस, संवाददाता। कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव थरौरा में विवाहिता की हत्या कर सुबूत मिटाने के मामले में आरोपियों ने तलाश तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। गांव थरौरा में पिछले दिनों निर्मला की हत्या कर दी गई थी। सुबूत मिटाने के लिए बिना सूचना दिए जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने का आरोप लगा था। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। दमकल विभाग ने चिता की आग बुझाई थी। फोरेंसिक टीम ने सक्ष्य अस्थियां और अन्य आवश्यक नमूने सुरक्षित कर जांच शुरू की थी। इस मामले में मृतक महिला के पिता ने नौ नामजद व अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...