विवाहिता की हत्या कर शव को जलाया, आरोपित फरार
मोतिहारी, मई 24 -- मधुबन,निसं। मधुबन थाने के कौड़िया ग्राम में एक महिला की हत्या कर शव को जला देने की घटना की एफआईआर मधुबन थाने में दर्ज हुई है। पताही थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव निवासी मृतका के भाई जिमेदार सहनी ने बहन के ससुराल पक्ष के सात लोगों को आरोपित करते हुए थाने में एफआईआर दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले में मृतका के पति रामचंद्र सहनी,धनई सहनी,धनई सहनी की पत्नी, हीरालाल सहनी, हीरालाल सहनी की पत्नी,रामस्वरूप सहनी व उसकी पत्नी को आरोपित किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि उन्हें सूचना मिली कि उनकी बहन राधिका देवी की हत्या कर शव को जला दिया गया है। जब वे अपनी बहन के ससुराल पहुंचे तो ससुराल पक्ष के लोग उनकी बहन के तीनों छोटे-छोटे बच्चे को लेकर घर छोड़कर फरार थे। घर में ताला लगा हुआ है। कहा है कि उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.