बदायूं, जुलाई 13 -- बिसौली, संवाददाता। संदेश होने पर विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर शव सोत नदी के जंगल मे जालने के बाद जेवर, चूड़ी, रस्सी के टुकड़े, पायल मोबाइल, अधजले लकड़ी के टुकड़े, लोहे की बाल्टी गमछा घर के आंगन के घर के आंगन में गटर में छिपाने के मामले में पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतिका के जेठ ने भी उसी रात खेत में पेड़ से लटककर खुदकशी कर ली थी। घटना में अन्य फरार आरोपियों की लाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या कर शव को जलाने और सामान गटर में डालने की बात कबूल की। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा, फावड़ा, तसला, बाल्टी, बाइक, मोबाइल फोन, टूटी चूड़ियां, प्लास्टिक की रस्सियां, पायल, बिछुए और अन्य सामान बरामद किया गया। यह भी पढ़ें- पत्नी की हत्या कर शव जलाया, सबूत गटर में छि...