विवाहिता की हत्या, रसोई में मिला शव
औरैया, सितम्बर 5 -- इटैली चौकी क्षेत्र के छुटका मढ़ा गांव में शनिवार को 30 वर्षीय विवाहिता माधुरी यादव की संदिग्ध हालात में मौत के मामले को मायके पक्ष ने हत्या बताया है। उसका शव घर की रसोई में जमीन पर पड़ा मिला। गले में रस्सी बंधी थी, जबकि रस्सी का टूटा हिस्सा छत में लगे कड़े में फंसा मिला। पिता ने ससुर, सास और दो ननदों पर बेटी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। छुटका मढ़ा निवासी अंशु यादव की 30 वर्षीय पत्नी माधुरी यादव शनिवार को घर की रसोई में मृत मिली। घटना के समय घर में उसके सास-ससुर और चार वर्षीय बेटी मौजूद थे। पति अंशु गुजरात में रहकर निजी नौकरी करता है। वह रक्षाबंधन पर घर आया था और इसके बाद वापस गुजरात चला गया था।घटना के बाद सास-ससुर माधुरी की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.