बलिया, अप्रैल 29 -- दलनछपरा। दोकटी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण छपरा सोनू यादव की पत्नी प्रिया की मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। इस मामले में पति ने पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग किया है। उसने पुलिस को बताया है कि रात में पत्नी की तबियत खराब हो गयी। इसके बाद उसे सीएचसी सोनबरसा पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। एसओ दोकटी प्रशांत चौधरी का कहना है कि महिला का पीएम के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.