अलीगढ़, अप्रैल 8 -- चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव भोगपुर में रविवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोमवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब ससुराल पक्ष द्वारा बिना मायके पक्ष को बताए अंतिम संस्कार की तैयारी कर दी। सूचना मिलते ही मायके पक्ष मौके पर पहुंच गया और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मूल रूप से बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के गांव कमोना की रहने वाली माधुरी (25) का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व भोगपुर निवासी भूरा से हुआ था। भूरा गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी में कार्यरत बताया जा रहा है। दंपती की तीन साल की एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात माधुरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। ससुराल पक्ष द्वारा उसे उपचा...