विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत पर अस्पताल में हंगामा
मेरठ, सितम्बर 10 -- जानी खुर्द क्षेत्र के दून हाईवे स्थित एक अस्पताल में उपचाराधीन मोदीनगर निवासी विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की मौत पर मायके वालों ने पति पर जहर देकर मारने का आरोप लगाकर अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। मोदीनगर निवासी मोनिका की शादी उसकी बड़ी बहन ने अपने ही छोटे देवर अर्जुन से कराई थी। आरोप है कि अर्जुन शादी के बाद से ही दहेज की खातिर मोनिका के साथ मारपीट करता था। बुधवार को अर्जुन ने मोनिका को जहर दे दिया। हालत चिंताजनक होने पर परिजनों ने मोनिका को मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया, दिल्ली-देहरादून हाईवे स्थित एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। गुरुवार को उपचार के दौरान मोनिका की मौत हो गई। मोनिका की मौत पर उसके मायके पक्ष के लोगों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.