लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के निबौरिया गांव की एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसे बीमारी की वजह से निघासन से रेफर करने के बाद लखीमपुर और फिर वहां से लखनऊ ले जाया जा रहा था। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सिंधौना गांव के विजय वर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उन्होंने अपनी 28 वर्षीया बेटी प्रज्ञा की शादी सिंगाही थाने के ही निबौरिया गांव के नीरज के साथ 2017 में की थी। गुरुवार शाम प्रज्ञा के ससुरालवालों ने प्रज्ञा की तबियत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद वे उसे लेकर पहले निघासन सीएचसी पहुंचे। वहां से उसे लखीमपुर और लखीमपुर से लखनऊ रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में प्रज्ञा की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजन शव लेकर सिंगाही थाने पहुंचे तो वहां द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.