कानपुर, दिसम्बर 3 -- कानपुर। नौबस्ता में विवाहिता की संदिग्ध हालात में उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद मायके वालों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बेटी को बंधक बनाकर रखने और भूखा रखने का ससुरालियों पर आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। मछरिया निवासी शाकिर ने बताया कि डेढ़ साल पहले 21 वर्षीय बेटी मनतशा का निकाह कानपुर देहात के दानिश से किया था। शादी के दो माह बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर बेटी को प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर वह बेटी को बंधक बनाकर रखते थे। साथ ही कई-कई दिनों तक भूखा रखते थे। कई दिनों तक बेटी ने कुछ नहीं बताया। हालत बिगड़ने पर बेटी ने जानकारी दी, जिसके बाद एक माह पहले वह बेटी को अपने साथ मायके ले आए। बेटी को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया, मंगलवार देर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.