मैनपुरी, मई 9 -- थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया खजुरारा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दो वर्ष पहले ही उसका विवाह हुआ था। सूचना पाकर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। कहा कि सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत होने के बाद ससुरालीपक्ष के लोग शव अस्पताल में छोड़कर भाग निकले। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। फिरोजाबाद जनपद के शिकोहाबाद कस्बा के मोहल्ला गंगानगर निवासी 26 वर्षीय हिमांशी की शादी दो वर्ष पहले करहल थाना क्षेत्र के ग्राम गढ़िया खजुरारा निवासी संजीव कुमार के साथ हुई थी। परिजनों का कहना है कि हिमांशी को ससुराल पक्ष के लोग सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचे और उसकी मौत होने पर अस्पताल में ही शव छोड़कर भाग निकले। हिमांशी की ससुराल पक्ष के ल...