लखनऊ, नवम्बर 22 -- महिंगवा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में पति के शराब पीने के बाद हुए विवाद चलते देर रात विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर जान गवां दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पहाड़पुर निवासी विकास शर्मा ऑटो रिक्शा चलाकर परिवार पालता है। शुक्रवार की रात उसका 25 वर्षीय पत्नी सोनम से विवाद हो गया था। बताते हैं कि विकास शराब का आदी थी। शराब की वजह से दोनों में विवाद हुआ था। इसके बाद विकास कहीं चला गया। देर रात वह वापस लौटा और खाना खाकर पत्नी व पांच वर्षीय बेटी दृष्टि के साथ कमरे में सो गया। सुबह जब सोनम नहीं उठी तो वह जगाने का प्रयास करने लगा। उसको अचेत देखकर उसने परिजनों को बताया। उसके बाद उसने सौ शैया अस्पताल ले गए। जहां चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.