विवाहिता की संदिग्ध हालातों में हुई मौत, हत्या का आरोप
अलीगढ़, जुलाई 17 -- अकराबाद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव मण्डनपुर निवासी 28 वर्षीय सुषमा देवी की उसकी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना बुधवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे बुलंदशहर जनपद के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव बख्तारी में हुई। मृतका के चचेरे भाई रिंकू ने बताया कि सुषमा की शादी करीब तीन वर्ष पहले निखिल कुमार के साथ हुई थी। सुषमा अपने पीछे दो मासूम बेटियां (दो वर्ष और छह माह) छोड़ गई है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने सुषमा की फांसी लगाकर हत्या की है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला, दहेज उत्पीड़न का आरोप पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए पैतृक गांव मण्डनपुर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.