उन्नाव, मार्च 20 -- सुमेरपुर। बिहार थाना क्षेत्र के गोबरहा गांव की रहने वाली 24 वर्षीय संध्या पत्नी गौरव शुक्रवार शाम अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन उसे सुमेरपुर पीएचसी लाए। यहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेजा दिया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल के मेमो पर पुलिस व परिजनों को विवाहिता की मौत की सूचना दी गई। मौत की खबर पर थाना क्षेत्र के पोखरी गांव निवासी मायके पक्ष के लोग पहुंचे और ससुरालियों पर आरोप लगाए। नायब तहसीलदार विजय रंजन श्रीवास्तव ने भी जांच की। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि मायके पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तभी मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। संध्या की शादी चार साल पहले हुई थी। पति गौरव आगरा में जेसीबी चालक है। पत्नी की मौत की खबर मिलने पर वह घर के लिए रवाना हो गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.