विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- चौकी क्षेत्र के गांव बस्तौली में मंगलवार को एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। गांव बस्तौली निवासी रंगोली देवी (30) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही सेवाराम के साथ हुई थी। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में संदिग्ध हालत में लटकता मिला। मृतका के पिता राम भरोसे ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी का विवाह एक वर्ष पहले सेवाराम के साथ किया था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.