बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- थाना क्षेत्र में एक 33 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। चर्चा है कि महिला ने संदिग्ध हालत में विषैला पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक ऊंचागांव निवासी पूजा(33) पत्नी विजय पाल ने बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थिति में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। विषाक्त पदार्थ से कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ऊंचागांव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पूजा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के ...