मोतिहारी, अगस्त 29 -- केसरिया। बिजधरी थाना क्षेत्र के चकुदरिया गांव के वार्ड संख्या सात में एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतका चकुदरिया वार्ड संख्या सात के अशोक साह की पत्नी शोभा देवी(23)बताई जाती है। वह गर्भवती थी। बताया जाता है कि पकड़ीदयाल वार्ड संख्या पांच के रामजन्म साह की पुत्री शोभा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व चकुदरिया के विनोद साह के पुत्र अशोक से हुई थी। शादी के बाद परिवार खुशहाल था। शोभा का पति अशोक दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। घर पर मृतका की सास व ससुर रहते हैं। गुरुवार को मायके वालों को शोभा की मौत की सूचना मिली। जिसके बाद मायके वाले घटनास्थल पर पहुंच पुलिस को सूचना दी। मृतका का शव घर के बेडरूम में बिस्तर पर पड़ा था। उसके गल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.