विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, शव गायब
मुजफ्फरपुर, मई 17 -- साहेबगंज, हिसं। नगर परिषद क्षेत्र के प्रताप पट्टी मुहल्ला में 15 मई को सोनी देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। ससुरालवालों ने शव गायब कर दिया। ससुरालवाले घर छोड़कर फरार हैं। मामले को लेकर सोनी देवी की मां सिवाईपट्टी थाने की कोदरिया निवासी शांति देवी ने साहेबगंज थाना में शिकायत की है। इसमें दामाद राजू राम, समधी विश्वनाथ राम, समधन लालझरी देवी, दामाद के भाई मुनटुन राम, छट्ठु राम, भतीजा पंकज कुमार को आरोपित किया है। उसने बताया कि 16 वर्ष पूर्व पुत्री की प्रतापपट्टी निवासी राजू राम से शादी कराई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुरालवाले सोनी पर मायके से पांच लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। दामाद राजू राम ने पुत्र को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुत्री की हत्या कर शव गायब कर देने का आरोप लगाया है। शांति देवी ने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.