हाजीपुर, मई 14 -- अनुमंडल क्षेत्र के तिसीऔता थाना अंतर्गत बिशनपुर गोविंद में एक विवाहिता की हुई संदिग्ध मौत पर मायके वालों ने उसके ससुराल वालों द्वारा हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए थाने को आवेदन दिया है। जिसमें पति, ससुर सास और फूफेरा देवर सहित चार लोग आरोपित किए गए हैं। घटना बुधवार की है। यह भी पढ़ें- विवाहिता की संदिग्ध मौत में पति सहित चार लोग आरोपितमृतका का परिवार गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार महुआ थाने के भदवास निवासी स्व.लाल बाबू राय की पत्नी प्रमिला देवी ने दिए आवेदन में बताया है कि उनकी ननद संजू देवी की शादी 20 वर्ष पूर्व थाना के बिशनपुर गोविंद गांव में अजय राय के साथ हुई थी। उनकी ननद संजू देवी को पति और घर वाले हमेशा प्रताड़ित किया करते थे। इस बीच बुधवार को पति और ससुराल वालों ने उनके ननद के साथ बेरहमी से मारपीट कर हत्या कर...