रुडकी, जुलाई 22 -- कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर निवादा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी का विवरण नई मंडी, झबरेड़ा निवासी नीटूराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी पुत्री नीलू सैनी (32) का विवाह वर्ष 2015 में हबीबपुर निवादा निवासी बसंत कुमार से हुआ था। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, लेकिन विवाह के बाद से ही पति बसंत कुमार, ससुर विनय कुमार, सास सुषमा और देवर अंकित कुमार अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उनकी पुत्री के साथ मारपीट और गाली-गलौज करते थे।

उत्पीड़न की जानकारी उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के बाद उत्पीड़न और बढ़ गया। पारिवारिक विवाद को लेकर...