विवाहिता की संदिग्ध मौत पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट
लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- निघासन। कोतवाली क्षेत्र के बल्देवपुरवा गांव में मंगलवार रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालियों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उनकी तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पढ़ुआ थाना क्षेत्र के सुजानपुर गांव की गुलशन देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उनकी 21 वर्षीया बेटी प्रीति की शादी निघासन कोतवाली के बल्देवपुरवा गांव निवासी अरुण कुमार के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग और दहेज की मांग को लेकर प्रीति को प्रताड़ित करते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे मायके वालों को प्रीति के विषैला पदार्थ खाने की सूचना मिली। इसके बाद उसकी मौत हो गई। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.