विवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में केस दर्ज
बाराबंकी, सितम्बर 14 -- सूरतगंज। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में हुई नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति, सास और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बेलहरी गांव निवासी वीरेंद्र के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी काजल निषाद की शादी एक मार्च 2025 को क्षेत्र के गोड़ियनपुरवा निवासी रमाकांत से की थी। शादी में उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर काजल को प्रताड़ित करते थे। वीरेंद्र के मुताबिक, शनिवार देर शाम उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचे तो काजल का शव न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.