विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
समस्तीपुर, जून 11 -- ताजपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरवा दक्षिणी पंचायत के मोहनपुर गांव में बुधवार को एक 20 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान मोहनपुर निवासी छोटू उर्फ रामचंद्र की पत्नी ज्योति कुमारी (20) के रूप में की गई है। इधर घटना की सूचना मिलते ही ताजपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद से मृतका के ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया है। जानकारी के अनुसार ज्योति कुमारी मूल रूप से पूर्णिया जिले की रहने वाली थी। करीब एक वर्ष पूर्व उसके रिश्तेदारों ने उसकी शादी मोहनपुर निवासी छोटू उर्फ रामचंद्र ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.