रामपुर, अप्रैल 5 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव बालानगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सामने न आने पर बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक कारण का खुलासा हो सकेगा। कोतवाली क्षेत्र के नानकर रानी के मजरा बालानगर निवासी शफी अहमद की 42 वर्षीय पत्नी इशरत जहां की दो दिन पहले अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें उपचार के लिए उत्तराखंड के बाजपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। बिसरा जांच के लिए भेजा गया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.