श्रावस्ती, फरवरी 26 -- कटरा, संवाददाता । गुरुवार की सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। विवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। जरूरी नमूने भी जुटाए। नवीन मॉर्डन पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम अमारेभरिया के मजरा मलपुरवा निवासी हरि ओम जायसवाल की शादी 16 साल पहले जनपद बहराइच के पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा निवासी राधा जायसवाल 27 वर्ष के साथ हुई थी। हरि ओम जायसवाल कटरा बाजार में खाद बीज की दुकान करते हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। गुरुवार को घर के सभी सदस्य दुकान पर चले गए थे और बच्चे स्कूल चले गए थे। तो राधा जायसवाल अपने कमरे में अकेली थी। राधा जायसवाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में दुपट्टे से फंदा लगा लिया। परिजनों ने राधा जायसवाल को ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.