हजारीबाग, मई 13 -- विवाहिता की संदिग्ध मौत, पिता ने पति समेत ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप बरही प्रतिनिधि। बरही थाना क्षेत्र के तिलैया बस्ती में विवाहिता की बुधवार को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। पिता तुलसी रविदास ग्राम बंडासिंघा बरकट्ठा ने अपनी पुत्री पिंकी देवी की हत्या का आरोप पति और ससुराल वालों पर लगाया है। पुलिस ने पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिंकी देवी के पिता तुलसी दास ने थाना में आवेदन देते हुए बताया कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2010 में तिलैया बस्ती बरही निवासी दिनेश रविदास के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं पुत्री की उम्र 14 वर्ष और पुत्र की उम्र 4 वर्ष है। 12 मई की रात उसकी पुत्री पिंकी ने फोन कर बताया कि उसका पति दिनेश रविदास गाली गलौज और मारपीट कर रहा है। 12 मई की रात एक बजे पिंकी की पुत्री प्रीति ...