बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। जरवल रोड थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार जरवल रोड के ग्राम बरौलिया निवासी रफीक उर्फ ननकऊ ने अपनी 21 वर्षीय पुत्री सबरजहां की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ग्राम धनसरी मजरा मदारपुर निवासी नबी अहमद के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसके साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता रहता था।गुरुवार की रात एक बार फिर विवाहिता के साथ मारपीट हुई, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद लेकर पहुंचे, जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोष...