फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 5 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुरम में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने लोहिया अस्पताल में ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की जिद करते हुए हंगामा किया। फोर्स मौके पर पहुंचा। जब परिजनों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो नायब तहसीलदार मौके पर आये तो परिजनों को समझाकर मृतक विवाहिता का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।जनपद हरदोई के पचदेवरा थाना अंतर्गत भुआपुर, कूंड़ी गांव निवासी शिवेंद्र सिंह की बहन भवप्रीती का विवाह 7 जुलाई 2019 को पिथूपुर मेंहदिया के मूल निवासी और हाल निवासी फतेहगढ़ के मोहल्ला नारायणपुरम के ललित नारायण राजपूत से हुआ था। शिवेंद्र का आरोप है कि 4 मार्च को फोन से पिता हरिपाल सिंह को रात 9:54 बजे बहन के पति ललित नारायण राजपूत ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.