विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति समेत पांच पर मुकदमा
शाहजहांपुर, जुलाई 29 -- अल्हागंज। रघुनाथपुर गांव में सोमवार दोपहर विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। अल्हागंज थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी शीलू (22) की शादी करीब एक वर्ष पूर्व गांव के ही रामजीत उर्फ जितेंद्र पुत्र छगेलाल के साथ हुई थी। सोमवार दोपहर उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।थाना तिलहर क्षेत्र के पिंगरी पिंगरा गांव निवासी मृतका के भाई प्रदीप कुमार पुत्र रामसेवक ने पुलिस को तहरीर देकर पति, ससुर, सास, देवर सहित पांच लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। प्रदीप का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर शीलू को प्रताड़ित करते थे। तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.