विवाहिता की संदिग्ध मौत, जलती चिता से शव निकलवाकर कराया पोस्टमार्टम
सहारनपुर, मई 14 -- गंगोह, संवाददाता। गंगोह कोतवाली के गांव कलालहटी में गुरुवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के बाद सनसनी फैल गई। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने महिला की मौत के बाद आनन-फानन में अंतिम संस्कार शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मृतका के भाई ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलती चिता की आग बुझवाकर शव बाहर निकालवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गांव मानपुरथली निवासी सोनिका की शादी करीब आठ वर्ष पूर्व गांव कलालहटी निवासी अमित शर्मा के साथ हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं। गुरुवार सुबह सोनिका अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश होकर गिर पड़ी। परिजन उसे गंगोह के एक निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.