जौनपुर, दिसम्बर 3 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बारीगांव जुब्बापुर गांव में मंगलवार की शाम 28 वर्षीय विवाहिता प्रीति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष के पति, देवर, सास, ससुर और दो ननद समेत छह लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भदोही जिले के मानिकपट्टी रया गांव निवासी नंदन मिश्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बहन प्रीति की शादी सात मई 2021 को राहुल मिश्र निवासी बारीगांव से हुई थी। तहरीर में आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग बाइक और पचास हजार रुपये नगद की मांग को लेकर प्रीति को लगातार प्रताड़ित करते थे। नंदन के अनुसार, मंगलवार को बहनोई राहुल के बुलाने पर जब वह बारीगांव पहुंचे, तो उनकी बहन मृत अवस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.