मथुरा, जून 1 -- थाना जैंत अंतर्गत श्रीनगर कॉलोनी निवासी विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में विषाक्त पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी। रविवार को कंट्रोल से पुलिस को सूचना मिली कि श्रीनगर कॉलोनी, जैंत निवासी रिंकी कुमारी (23) पत्नी लाल सिंह ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया है। इसकी हालत बिगड़ने पर उसे उपचार को सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहां उसकी मौत हो गयी है। सूचना पर उप निरीक्षक दुष्यंत कौशिक ने पुलिस टीम के साथ हॉस्पिटल पहुंचे। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसकी जानकारी होने पर मायके वाले भी आ गये। परिजनो...