विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, परिजनों ने हत्या करने की जताई आशंका
दुमका, मई 11 -- शिकारीपाड़ा थाना अन्तर्गत कुड़ुमटांड़ गांव में ससुराल में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई है। विवाहिता पीपीला मुर्मू (28)का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने सास-ससुर व परिवार के अन्य सदस्यों पर विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका देने का आरोप लगाया है। यह घटना रविवार शाम की है। परिजनों ने बताया कि मृतका के पति कांदन किस्कू बाहर कमाने के लिए गया हुआ है। मृतका पीपीला मुर्मू घर पर दो बच्चों के साथ रह रही थी। घर पर सास-ससुर व देवर भी है। जमीन को लेकर कई वर्षो से विवाद चल रहा था। परिजनों को आशंका है कि जमीन हड़पने के लिए विवाहिता की हत्या कर शव को फांसी के फंदे से लटका दिया। घटना के बाद सास-ससुर व परिवार के कोई भी सदस्य नहीं आए। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पीजेएमसीएच में पोस्टमार्टम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.